शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नगर निकायों में स्वीकृत एवं संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निकायों में अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर 24 घंटे अलाव जलते रहें और रैन बसेरे साफ-सुथरे रहें। अधिशासी अधिकारी नियमित निरीक्षण करें।
उन्होंने नगर निकायवार मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को समय से एवं गुणवत्तापरक कराया जाए।
नगर निकायों में गोशालाओं में पर्याप्त ठंड से बचाव सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण रहें। गृहकर समय से वसूला जाए। नगर निकायों में विज्ञापन लगाने की नियमावली जल्द फाइनल की जाए। कहा कि सभी अस्पताल सहित सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर पहुंचाया जाए। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड के बचाव के लिए कंबल वितरण करते रहें। संवाद