फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बर्ड फ्लू की रोकथाम को प्रवासी पक्षियों पर रखें नजर’

Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
Alert of bird flu in chandigarh - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
डीएम ने बचाव को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू की आहट को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम राम गणेश ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स में शामिल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके बर्ड फ्लू से बचाव को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम में परिवर्तन के साथ ठंडे देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू फैलने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए प्रवासी पक्षियों पर खास नजर रखें। 
इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेेंद्र सिंह ने एवियन इनफ्लुएंजा अर्थात बर्ड फ्लू से उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर की गईं तैयारियों का ब्यौरा दिया। उन्हाेंने बताया कि पशु चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व मेें पांच रैपिड रिस्पॉंस टीमों का गठन करने के साथ सदर के पशु अस्पताल में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। वहां का मोबाइल नंबर 9412440740 है। 
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. सिंह ने कहा कि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद बर्ड फ्लू जैसे लक्षणों की जांच के लिए सदर के पशु अस्पताल मेें पीपीई की 42 किट भी उपलब्ध हैं। जैतीपुर के प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. शोएब अख्तर ने बर्ड फ्लू की बीमारी के पक्षियों और मनुष्यों में लक्षण की जानकारी दी। सीवीओ ने अधिकारियों को बताया कि बर्ड फ्लू से बचाव को मुर्गी पालकों को बायो सिक्योरिटी उपाय अपनाने को प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

डीएम ने बर्ड फ्लू को उत्पन्न भय दूर करने के लिए प्रचार-प्रसार कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी बर्र्ड फ्लू पर नियंत्रण की विभागीय कार्य योजना बनाकर पशु चिकित्सा विभाग को उपलब्ध कराएं। सीडीओ टीके शिबु ने सभी तहसीलोें और ब्लॉक मुख्यालयों के अधिकारियों को बर्ड फ्लू के लक्षण और बचाव पर केंद्रित वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें