फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बंदरों के हमले से छत से गिरे कथावाचक की अस्पताल में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 05 Oct 2023 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में कथावाचक सोनू दीक्षित पर बंदरों ने हमला कर दिया था, जिससे वह छत से नीचे गिर गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर देर से आने का आरोप लगाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर सथरा निवासी सोनू दीक्षित (28) पर बंदरों ने हमला कर दिया। छत से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सीएचसी पर डॉक्टर के देरी से आने पर उनकी मौत हो गई। नाराज परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


कथावाचक सोनू दीक्षित बुधवार की शाम को छत पर गए थे। तभी बंदरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों को देखकर घबराए सोनू छत से नीचे गली में आ गिरे। परिजन उन्हें लेकर तुरंत सीएचसी पर गए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी डॉ. दिनेश देखने नहीं आए। घायल को रेफर भी नहीं किया गया। उपचार न मिलने के चलते करीब एक घंटे के बाद घायल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के सूचना के बाद परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए।

ये भी पढ़ें- UP: एनआरआई सुखजीत सिंह की हत्या में पत्नी और उसका प्रेमी दोषी करार, सात अक्तूबर को सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने डॉक्टर पर देरी से आने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर डॉक्टर ने अपना कमरा बंद कर लिया। थाना प्रभारी गौरव त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। सोनू की मौत से उनकी पत्नी गुड्डन, बेटी नैंसी, गुल्ल व पुत्र कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

दस दिन पहले कटरा में हुई थी महिला की मौत
मीरानपुर कटरा के खड़सार में 24 सितंबर को द्रोपदी पर बंदरों ने हमला कर दिया था। वह गेहूं सुखाने के लिए गईं थीं। बांस की सीढ़ी से उतरते समय गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भेजा था जहां उनकी मौत हो गई थी।

कलान सीएचसी के डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना आने के बाद हम तुरंत ही मौके पर गए थे। तब तक घायल की मौत हो चुकी थी। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें