छत्तीसगढ़ में सम्मान ग्रहण करतीं प्रज्ञांशी पाठक। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। जिले की प्रज्ञांशी पाठक को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से चक्रधर कत्थक कल्याण केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित बृजश्याम सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया।
प्रज्ञांशी को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 24 से 26 मार्च के बीच आयोजित राष्ट्रीय सप्तरंग समारोह में पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज की स्मृति में बृजश्याम पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान उन्हें संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर एवं राजनांदगांव के कलक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में दिया गया। प्रज्ञांशी के पिता एडवोकेट अशित पाठक राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। मां प्रज्ञा पाठक वीरांगना वाहिनी की प्रमुख हैं। अशित ने बताया कि प्रज्ञांशी चार वर्ष की आयु से ही कला का प्रशिक्षण ले रही हैं। उसने आधुनिक नृत्य शैलियों के बजाय भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। प्रज्ञांशी पिछले दो वर्षों से विश्वविख्यात कत्थक गुरु पंडित अनुज मिश्रा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। संवाद