फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से कांवड़िये की मौत

विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। कांवड़ में गंगाजल लेने घटियाघाट जा रहे कांवड़ियों की बाइक फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 17 वर्षीय अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे मृतक के भतीजे सोहिल व दूसरे साथी विवेक के गंभीर चोटें आई है। दोनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव सुगसुगी व दहेना के बीच हुआ। जलालाबाद के विभिन्न मोहल्लों के निवासी 28 युवाओं ने गोला गोकर्णनाथ में डाक कांवड़ चढ़ाने की योजना बनाई थी। रविवार रात नगर के रामलीला मैदान पर यह सभी लोग इकट्ठे हुए। इसके बाद सभी एक दर्जन बाइक के साथ जल भरने घटियाघाट के लिए रवाना हो गए।
एक बाइक पर नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी श्यामबाबू का 17 वर्षीय बेटा अंकित, उसका भतीजा सोहिल व रामलीला मैदान के पास रहने वाले राजकुमार का 16 वर्षीय बेटा विवेक सवार थे। अंकित बाइक चला रहे थे। इस बीच सामने से तेज रफ्तार आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार हवा में उछलते हुए दूर जाकर गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकित की राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते दोनों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही दोनों घायलों को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंटरमीडिएट का छात्र था अंकित
परिजनों ने बताया कि अंकित तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। वह सेठ सियाराम कॉलेज में इंटरमीडियट में पढ़ता था। अंकित के शव को देख उसके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। बड़ा भाई अभिषेक व बहन अंकिता गुमसुम हो गई। अंकित खाना बनाने वाले कारीगरों के साथ काम भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें