फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: परिजन पर हथौड़ी लेकर दौड़ा बेटा, पिता ने सीने में गोली मारकर हत्या की, बोला- बेटे से था परेशान

Mon, 14 Jul 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर)

सार

गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। इसके बाद लड़के को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला निजामगंज निवासी चीनी मिल से सेवानिवृत्त सहायक लेखाकार ओमकार गंगवार ने अपने बेटे हर्षवर्धन गंगवार उर्फ चिंटू (32वर्ष) के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात को बेटे ने हथौड़ी लेकर परिजन को दौड़ाया तो पिता ने गोली चला दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


हर्षवर्धन सुबह से अपने परिजन को तंग कर रहा था। शाम में मकान का लिंटर तोड़ने लगा। इसे लेकर पिता ओमकार गंगवार ने उसे टोक दिया। तब उसने बेल्चा व हथौड़ी लेकर पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को दौड़ा लिया। खुद की जान बचाने को परिजन छिप गए। बताते हैं कि इस बीच ओमकार कमरे में टंगी बंदूक निकाल लाए और बेटे से उलझ गए। छीना-झपटी के दौरान हर्षवर्धन के सीने में गोली लग गई।

उसके सीने से खून की धार बह निकली। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। इसके बाद हर्षवर्धन को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण व सीओ ज्योति यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


-हर्षवर्धन आए दिन परिजन से झगड़ा करता था। उसने हथौड़ी से परिजन पर हमला करने का प्रयास किया। झीनाझपटी में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। -दीक्षा भांवरे अरुण, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें