फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत 

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरा  शाहजहांपुर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली के जोड़ पर बैठा था युवक 
विज्ञापन

अचानक पिन निकलने से नीचे गिरा और पहिये की चपेट में आने से हुआ हादसा 
 थाना आरसी मिशन क्षेत्र में पुत्तू लाल चौराहा से रेती रोड पर सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली के जोड़ पर बैठा कांवड़िया अचानक पिन निकलने से गिर गया। जिससे वह ट्राली के पहिया की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांवड़िया की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सींगापुर के करीब 50-60 लोग ढाईघाट से कांवड़ भरकर एक ट्रैक्टर में दो ट्रालियां जोड़कर गोला गोकर्णनाथ में जल चढ़ाने के लिए निकले थे। गांव के 50 वर्षीय रामकुमार ट्रैक्टर-ट्राली के जोड़ पर बैठे हुए थे। कांवड़ियों का जत्था ट्रालियों के पीछे-पीछे चल रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे पत्तूलाल चौराहा से रेती रोड पर ट्रैक्टर से ट्राली को जोड़ने वाली पिन निकल गई। जिससे जोड़ पर बैठे रामकुमार नीचे गिर गए। ट्राली झटककर निकल गई। ट्राली के पहिया की चपेट में आकर रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर आरसी मिशन, कोतवाली और सदर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। इसके साथ ही सीओ सिटी अवनीश्वर श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे भी अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। रामसेवक के दो बेटे संतोष और सुबोध हैं। मृतक की पत्नी राजरानी पति की मौत से बेसुध हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें