फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट ने कुर्रियाकलां को हराकर मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। लोकभारती इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जय महाकाल क्रिकेट टूर्नामेंट में साेमवार को कुर्रियाकलां व कांट की टीमों के बीच मैच हुआ। कुर्रियाकलां को हराकर कांट ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

कुर्रियाकलां की टीम ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहली पारी में कांट की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 129 रन बनाए। इसमें मोहन ने 21 और बेदी ने 36 रन जोड़े। बेदी ने पांच विकेट भी झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरी पारी में खेलने उतरी कुर्रियाकलां की टीम 76 रन पर ऑल आउट हो गई। पराजित टीम के दीपक ने 33 व शिवा ने 19 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में श्याम पांडेय, पुष्पक सिंह, पुष्पेंद्र मिश्र, आलोक सिंह, श्रवण कुमार आदि का सहयोग रहा। उधर, बांसखेड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अपरिहार्य कारणों से मैच स्थगित हो गया। आयोजक सत्यवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार से पूर्ववत मैच खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें