फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश हत्याकांड में वांछित शेरू पकड़ा: दोनों पैरों में लगी पुलिस की गोली, तीन सगे भाइयों पर बरसाई थी गोलियां

Sun, 04 May 2025 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

29 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट पर कार्य करने वाला कमलेश अपने घर को लौट रहा था। रास्ते में विवाद का बीच बचाव करने पर आरोपी शेरू ने उसके चेहरे पर तलवार से वार करते हुए तमंचे से गोली मार दी थी। बचाने आए भाई जितेन्द्र और अखिलेश को भी गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
बदमाश के दोनों पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज में कमलेश की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शेरू से रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 25 हजार का इनामी शेरू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


29 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट पर कार्य करने वाला कमलेश अपने घर को लौट रहा था। रास्ते में विवाद का बीच बचाव करने पर आरोपी शेरू ने उसके चेहरे पर तलवार से वार करते हुए तमंचे से गोली मार दी थी। बचाने आए भाई जितेन्द्र और अखिलेश को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। लखनऊ लेकर जाते समय कमलेश की मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने अजीजगंज चौराहे पर शव रखकर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ विरोध जताया था। तब पुलिस ने मामले में आरोपी रामनिवास और सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। एसपी ने आरोपी शेरू पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बरेली मोड़ के पास आरोपी को घेर लिया। शेरू ने तमंचे से पुलिस पर फायर किया। इस बीच मुठभेड़ में  पुलिस की गोली दोनों पैरों में लगने पर आरोपी घायल हो गया। मुठभेड़ में कांस्टेबल दीपेंद्र चौधरी भी घायल हो गया। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी पर पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें