फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरा कांट को हराकर कुर्रियाकलां ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
कुर्रिया कलां के लोक भारती स्कूल के मैदान पर आयोजित जय महाकाल टूर्नामेंट के दौरान शॉट मारता ​खि
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। लोक भारती इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जय महाकाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को कुर्रियाकलां ने बरा कांट की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

बरा कांट की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी कुर्रियाकलां की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरा कांट की टीम मात्र दस ओवर में 78 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

विजेता टीम के आलोक ने 21 और अजय सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। इसी टीम के मैन ऑफ द मैच बने दीपक सिंह ने 44 रन बनाने के साथ चार विकेट भी झटके। पराजित टीम के गौरव ने भी तीन विकेट लेकर उत्तम क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान श्याम पांडेय, पुष्पेंद्र मिश्र, पुष्पक सिंह, विशाल कुमार, ब्रह्मा मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें