जीएफ कॉलेज में गोष्ठी में बोलतीं वक्ता। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में नवाचार परिषद की ओर से पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अबुल कलाम की जयंती को नवाचार दिवस के रूप में मनाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार, उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्र के विकास के प्रति उनका समर्पण हम सभी को निरंतर प्रेरित करता है।
परिषद के संयोजक डॉ.रियाज अहमद ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें सिखाता है कि बड़े सपने देखने के साथ-साथ उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी आवश्यक है। उपाध्यक्ष डॉ. रईस अहमद, डॉ. रिफाकत हुसैन, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. जमाल अख्तर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद