फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवाचार दिवस के रूप में मनाई कलाम जयंती

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में गोष्ठी में बोलतीं वक्ता। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में नवाचार परिषद की ओर से पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अबुल कलाम की जयंती को नवाचार दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार, उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्र के विकास के प्रति उनका समर्पण हम सभी को निरंतर प्रेरित करता है।
विज्ञापन

परिषद के संयोजक डॉ.रियाज अहमद ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें सिखाता है कि बड़े सपने देखने के साथ-साथ उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी आवश्यक है। उपाध्यक्ष डॉ. रईस अहमद, डॉ. रिफाकत हुसैन, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. जमाल अख्तर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें