फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में पीएस मोहनपुर व बालिका वर्ग में पड़ैचा रहा प्रथम

विज्ञापन
कांट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को विधायक ने पुरस्कृत किया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट के उच्च प्राथमिक विद्यालय रावतपुर में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर, कबड्डी बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पड़ैचा, खो-खो बालक वर्ग का विजेता प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर, खो-खो बालिका वर्ग का विजेता प्राथमिक विद्यालय पड़ैचा रहा।
विज्ञापन

इसी तरह से लंबी कूद बालक में प्रथम स्थान पर प्राथमिक विद्यालय पट्टी से करन व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पड़ैचा से निधि रहीं। दौड़ 50 मीटर व 100 मीटर बालक में प्रथम स्थान पर प्राथमिक विद्यालय पट्टी के छात्र करन और 200 मीटर में प्राथमिक विद्यालय पट्टी के नदीम प्रथम रहे।
बालिका वर्ग में 50,100 व 200 मीटर में कंपोजिट विद्यालय पड़ैचा से निधि, सुलेख में कम्पोजिट विद्यालय पड़ैचा से नेहा और सत्य भारती से शिवानी सक्सेना कला प्रतियोगिता में विजेता रही। जूनियर स्तर पर 100 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान पर कंपोजिट विद्यालय गढ़चपा से शिल्पी, 200 मीटर में कंपोजिट विद्यालय भंडेरी से रजनी, 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पल्हौरा से श्वेता प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग की दौड़ में 100 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय लाड़पुर से धनवीर, 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय पट्टी कांट से तौसीफ खान और 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय लाड़पुर से धनवीर प्रथम स्थान पर रहा। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने दीप जलाकर और प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार द्विवेदी, व्यायाम शिक्षक यशपाल सिंह, स्काउट मास्टर विजय कांत शर्मा, शैलेंद्र कुमार कुशवाहा, मुमताज खान, सुभाष चंद्र मिश्रा, संदीप मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा, दशरथ नंदन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें