जलालाबाद। नलवाली गली में शुक्रवार रात को होने वाले दुर्गा जागरण से पहले हिमाचल प्रदेश से लाई गई ज्वाला जी की ज्योति की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे। ठाकुरद्वारा से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न रास्तों पर भ्रमण करती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। बाद में वहां हवन पूजन हुआ। शोभायात्रा में ज्वाला जी ज्योति के अलावा भगवान गणेश, श्रीराधा-कृष्ण और भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप भी शामिल थे। शोभायात्रा में आयोजक विकास गुप्ता, विशाल गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, गौरव राघव, अजय गुप्ता आदि नगरवासी शामिल रहे। संवाद