फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकानदारों को दी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
जलालाबाद के सदर बाजार में अतिक्रमण का निरीक्षण  करते एसडीएम उत्सव आनंद। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। एसडीएम उत्सव आनंद ने शुक्रवार को पालिकाकर्मियों के साथ सदर बाजार रोड सहित अन्य रास्तों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जगह नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को देख संबंधित दुकानदारों से नाराजगी जताते हुए उन्हें अवैध कब्जे जल्द हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इन दिनों नगर के कई मार्गों के फुटपाथ स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में हैं। त्योहार नजदीक आने के कारण दुकानदारों की मनमानी बढ़ गई है। सदर बाजार, खंडहर रोड, तहसील रोड और मुख्य चौराहे के आसपास के क्षेत्र में नाला और साइड की पटरी तक दुकानदार सामान फैलाए रहते हैं। इसके आगे की जगह अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों और फल, सब्जी व चाट विक्रेता आदि अपने ठेले लगाकर घेर लेते हैं। इस कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
पुरानी पीएचसी के खाली पड़े प्रांगण में जिला पंचायत द्वारा दुकानों का निर्माण कराए जाने से इस रास्ते के दोनों ओर लगने वाली सब्जी की दुकानों से भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। एसडीएम ने बाजार में भ्रमण कर सब्जी विक्रेताओं समेत अन्य जगहों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से सड़क के किनारे और फुटपाथों से अपना सामान स्वयं हटा लेने के लिए कहा है। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित दुकानदार जवाबदेह होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें