फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से निकला लाट साहब का जुलूस

विज्ञापन
शाहजहांपुर में होली पर निकाला गया लाट साहब का जुलूस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर शहर के चौक क्षेत्र से लाट साहब का जुलूस निकाला गया। भैंसागाड़ी पर सवार लाट साहब पूरी शान से निकले और जगह-जगह स्वागत किया गया। कोतवाली और थाना सदर बाजार में लाट साहब को सलामी दी गई। जुलूस को निकलवाने के लिए पुलिस व प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।
विज्ञापन

होली के अवसर पर शुक्रवार को लाट साहब का जुलूस निकाला गया। लाट साहब पर रंगों और जूते-चप्पल की बौछार की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला जुलूस सुबह दस बजे छोटा चौक स्थित फूलमती मंदिर में माथा टेकने के बाद लाट साहब को भैंसा गाड़ी पर बैठाया गया। जहां से उनकी सवारी सीधे चौक कोतवाली पहुंची। कोतवाल ने लाट साहब को सलामी देने के साथ ही इनाम भी दिया। इसके बाद जुलूस चार खंभा, केरूगंज, अंटा चौराहा, सुदामा चौराहा, सदर बाजार थाने के सामने से होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। जहां लाट साहब ने मत्था टेका। इसके बाद घंटाघर होते हुए चौक में जुलूस समाप्त हो गया। जुलूस के दौरान आरएएफ के साथ भारी पुलिस फोर्स भी लगाई गई थी। जगह-जगह लाट साहब पर जूते और रंग से स्वागत किया गया। इसी तरह सराय काइयां मोहल्ले से छोटे लाट साहब का जुलूस भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाला गया।
वहीं अजीजगंज से निकलने वाले जुलूस को लेकर आपसी विवाद हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर विवाद शांत हुआ और जुलूस निकाला गया।
बड़ागांव में निकाला गया छोटे लाट साहब का जुलूस
सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे पुलिस और पीएसी के जवान
पुवायां। ग्राम बड़ागांव में शुक्रवार को छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला गया। लाट साहब को घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया और उनकी झाडृू आदि से खूब खातिरदारी भी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ छोटे लाट साहब का जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से निकला। इस दौरान तमाम लोग बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। देवस्थान पर पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ जुलूस गांव मजीदपुर रोड पर ठाकुरद्वारा मंदिर पर समाप्त हुआ। लाट साहब के जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सुशांत श्रीवास्व, सीओ बीएस वीरकुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर केबी सिंह पुलिस फोर्स और पीएएसी के साथ मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
उधर खुटार में हर वर्ष राजा विजय शाह जू देव, राजा राघवेंद्र शाह जू देव की अगुवाई में निकाला जाने वाला जुलूस इस बार नहीं निकलने से लोगों को मायूसी हुई। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राजा साहब के बाहर होने के कारण जुलूस नहीं निकाला गया। पुवायां के गांव नाहिल में शनिवार को रंग खेला गया। यहां अन्य स्थानों के एक दिन बाद रंग खेले जाने की परंपरा है। पुलिस के जवानों ने बंडा, खुटार, पुवायां थाने में जमकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें