शाहजहांपुर में हथौड़ा स्थित स्टेडियम में कैरम प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जनपद न्यायालय की ओर से हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।
पहले दिन क्रिकेट, कैरम और शतरंज समेत विभिन्न स्पर्धाओं में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। क्रिकेट में रॉयल स्ट्राइकर्स, विक्टोरिया किंग और थंडर स्ट्राइकर की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा।
इस मौके पर न्यायिक अधिकारी सुरेश शर्मा, आशीष वर्मा, ज्योति अग्रवाल और अपेक्षा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद