फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानोशौकत से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Mon, 12 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस अंजान चौकी के पीछे मुल्क की दुआ के साथ संपन्न
विज्ञापन

पैंगबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा का यौमे विलादत जश्ने ईद मिलादुन्नबी सोमवार की शानोशौकत से मनाया गया। नमाजे फज्र के बाद बड़ी संख्या में लोग रीबा मैरिज लॉन पहुंचने लगे। वहां पर मुकद्दस तर्बरूकात की जियारत कराई गई। दअवजे इस्लामी रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद के जिला निगरा हाफिज मो. अनीस अत्तारी ने लोगों को जुलूस के आदाब बताए। फिर शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी की सरपरस्ती में जलसे का आयोजन हुआ। उन्होंने दअवजे इस्लामी रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद जुलूसे मीलाद को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के रवाना होते ही सरकार की आमद मरहबा के नारे से फिजां गूंजने लगी। 
जुलूस अपने रिवायती अंदाज में रवाना हुआ। जगह -जगह पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया और मार्ग में सबीले लगाकर लंगर तक्सीम किया। जुलूस स्टेशन रोड,पुवायां रोड, टाउन हाल, लाल इमली चौराहा, घंटाघर आदि से होता हुआ अंटा स्थित अंजान चौकी के पीछे स्थित कटहल वाली मस्जिद में इज्तिमाई दुआ के साथ संपन्न हुआ। जिला निगराह हाफिज अनीस अत्तारी ने बताया कि दअवते इस्लामी एक गैर सियासी पुरअमन तहरीक है। सभी करान - ए - पाक और नबी की सुन्नत के मुताबिक जिंदगी गुजारें। कामयाबी के लिए दीन के रास्ते पर चलने के लिए तलकीन फरमाई। सलाम के बाद मुल्क और कौम के लिए दुआ की गई। 
विज्ञापन

जुलूसए मीलाद की व्यवस्था में चांद मियां, हनीफ खां, मुन्ने खां, शब्बीर खां, तसनीम हसन खां, फारूख अली खां, वसीउल्ला खां, डॉ. इब्राहीम, तारिक, सादिक हसन, आफताब, अब्दुल खालिक  खां, उसमान, शोएब खां, हाजी प्यारे खां, सुहैल खां, मजहर, सुल्तान अत्तारी, मुजीब अत्तारी, शरीफ अत्तारी, तौसीफ अत्तारी, हाफिज नौहीद अत्तारी, हाफिज जीशान, मशकूर अत्तारी, हाजी नबीउल्ला, हाजी शावेज अत्तारी, शहबाज अत्तारी, हाजी राशिद बरकाती, फहीम अत्तारी आदि लोगों का अहम योगदान रहा। जुलूस के शुभारंभ होने के दौरान नगरपालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां और बसपा नेता हाजी मो.  असलम खां भी लोगों के साथ रहे। 
 

जियाखेल से निकला जुलूस
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल में नूर अहमद व मानूजई से हाफिज कासिम व मोहल्ला वाजिद खेल से हाफिज आरिफ अजीम और मोहल्ला महमांशाह से मौलाना वाकफिर रजा का जूलूस छोटी छोटी टुकडियों में होकर नूर अहमद के जूलूस में शामिल हुआ।  यह मोहल्ला बाला तिराही से होता हुआ गर्रा फाटक से चार खंबा के लिए रवाना हुआ। इसमें बड़ी संख्या में  लोग शामिल हुए। 
 

फैक्ट्री स्टेट मस्जिद में हर्षोल्लास से मना जलसा ईद मीलादुन्नबी
शाहजहांपुर। फैक्ट्री स्टेट स्थित जामा मस्जिद गुलजार में एक अजीमुश्सान जलसा ईद मीलादुन्नबी अकीदत एवं एहतराम से मनाया गया। शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि हर उस काम से बचना चाहिए जो नबी की सुन्नत के खिलाफ हों, उसी में भलाई है। मदरसा जामिया फातिमा के संस्थापक मौलाना सैयद एहसन मियां ने कहा कर रस्मों को छोड़ इस्लामी एहकामात पर अमल करना चाहिए। इस अवसर पर ओसीएफ के महाप्रबंधक एन. शिवानंद ने लगों को ईद मीलादुन्नबी पर मुबारकबाद दिया। प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरान पाक से हाफिज मो. युनूस ने किया। इस दौरान हाफिज रियासतुल्लाह, मुस्तफा शमीम अख्तर, किश्वर अली, हाजी शफीउल्लाह मंसूरी, मो. असलम तारिक, ओसीएफ के अधिकारी एम. बावन दास, अनुराग यादव, हाजी परवेज बदल, मो. अबुल हसन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

यूनियन ने लाया चाय का लंगर
शाहजहांपुर। जुलूसे मोहम्मदी के दौरान असंगठित मजदूर यूनियन उ.प्र. की ओर से सोमवार को स्टेशन रोड पर महिला थाना और अशफाक नगर पुलिस चौकी के समीप पुलिया पर चाय का लंगर लगाया गया। इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मो. खुर्शीद, जगपाल, मो. शकील, मो. कमर, मास्टर असलम, रामपाल, इकबाल अहमद आदि ने सुबह सात बजे से दिन के 11 बजे तक जायरीनों को चाय पिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें