फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन केबिल कटने  से ब्रॉड बैंड सेवा ठप

Mon, 12 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
BSNL - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर में सोमवार को देर शाम हुआ फॉल्ट
विज्ञापन

दो हजार कनेक्शन बंद, साइबर कैफों में पसरा सन्नाटा

सड़कों के निर्माण में जेसीबी मशीन के इस्तेमाल में बरती गई असावधानी बीएसएनएल के नेटवर्क पर सोमवार को देर शाम फिर भारी पड़ गई। निर्माण कार्य के लिए खुदाई केे दौरान लखीमपुर खीरी के पास विभाग की भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबिल कट जाने से शहर समेत जिले के सभी ब्रॉड बैंड कनेक्शन ठप हो गए और साइबर कैफों में सन्नाटा पसर गया। 
डेटा ट्रांसफर और इंटरनेट की सेवा लेने के लिए जिले में करीब दो हजार लोगों ने ब्रॉड बैंड कनेक्शन लिए हैं। यह सभी कनेक्शन शाम सवा छह बजे तक सही काम करते रहे, लेकिन बाद में अचानक बंद हो गए। हालांकि, इस दौरान बीएसएनएल की वॉयस कॉलिंग सेवा चालू रही, लेकिन ब्रॉड बैंड बंद हो जाने से डेटा ट्रांसफर सर्विस ठप हो गई। इसी के साथ नेट सर्फिंग के लिए देर रात तक जमे रहने वाले युवाओं से साइबर कैफे खाली होने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गत माह विभिन्न स्थानों पर मार्ग निर्माण के दौरान जेसीबी से टेलीफोन की ओएफसी केबिल दो बार कट चुकी है और इस वजह से जिले की ब्रॉड बैंड सेवा कई दिन तक प्रभावित रही। जिला प्रबंधक दूरसंचार राजकुमार के अनुसार लखीमपुर जिले के पास ओएफसी में फाल्ट पाया गया है और विभागीय टेक्नीशियन टीम उसे ठीक करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें