फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितिन ने साहसी बहनों को किया सम्मानित

Fri, 27 Mar 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के अपहरण के मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जेल भेजे गए निर्दोष भाई की रिहाई केलिए पिछले दिनों तिलहर में पानी की टंकी पर जा चढ़ीं दोनों बहनों को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को सुबह अपने आवास पर फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के हक की लड़ाई लड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ें।
विज्ञापन

तिलहर पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जेल भिजवा दिया था, जबकि परिवार के सदस्य उसे निर्दोष बता रहे थे। पुलिस ने इस प्रकरण में जांच किए बगैर कार्रवाई कर दी। इसी बात से भड़ककर भाई को न्याय दिलाने की खातिर अभिषेक की बहनें, रोशनी और सीमा, पानी की टंकी पर चढ़कर खुदकुशी को आमादा हो गईं। अफसरों के आश्वासन पर दोनों बहनें बमुश्किल नीचे उतरीं। बाद में पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद किया तो पता चला कि वह स्वेच्छा से एक युवक के साथ सोनभद्र चली गई थी।
पूर्व केद्रीय मंत्री प्रसाद ने इस प्रकरण में दोनों बहनों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरों के हितों की रक्षा के लिए इसी तरह का जज्बा दिखाएं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, अनूप वर्मा, अजय मिश्रा रिंकू, फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें