फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-रिक्शे पर बैठी महिला के बैग से निकाले जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोलाघाट पुल के पास बुधवार शाम ई-रिक्शा से बस अड्डे आ रही महिला की बैग से दो अज्ञात महिलाओं ने जेवर निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरदोई के रूपापुर निवासी नन्ही देवी के अनुसार वह बुधवार शाम कलान के गांव पिलुआ स्थित रिश्तेदारी से जलालाबाद बस अड्डे पर आने के लिए ई-रिक्शा पर बैठी थीं। उनके साथ उसकी दो विवाहित बेटियां सपना और पिंकी थीं। जरियनपुर से दो महिलाएं ई-रिक्शा पर बैठ गईं। बताया कि कोलाघाट पुल से आगे अचानक पिंकी का बच्चा रोने लगा तो वे उसे चुप कराने में लग गईं। इसी दौरान उन महिलाओं ने उनके कंधे पर टंगे बैग से एक जोड़ी पायल और बिछुआ निकाल लिए।
कोला मोड़ के पास दोनों महिलाएं उतर गईं। नन्ही के अनुसार आगे जाने पर उसे शक हुआ तब बैग देखा। कोला पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने उन महिलाओं के बारे में जानकारी की लेकिन उनका पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। सीसी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें