चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर सुबेक वर्मा। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। होली को लेकर चल रहे चेकिंग अभियान के तहत चौक कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह ई-बस चार्जिंग प्वाइंट ककराखुर्द चौराहा पर घेराबंदी की। मोहल्ला मनफूलनगर कॉलोनी अजीजगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर सुबेक वर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस मिला है।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर सुबेक वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। हिस्ट्रीशीटर पर पिछले दस सालों में करीब 19 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2017 में पहला मुकदमा मारपीट का दर्ज किया गया था। इसके बाद कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद