फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राप्तीगंगा एक्सप्रेस में महिला यात्री के दो लाख के जेवर व लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राप्तीगंगा एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर करते समय उत्तराखंड की महिला यात्री का दो लाख का जेवर और लैपटॉप चोरी हो गया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मसूरी प्रशासन अकादमी में प्लीजर व्यू रूम नंबर आठ लाल बहादुर शास्त्री निवासी अंकिता सिंह एक कंपनी में कार्यरत हैं। वह 16 अक्तूबर को गोरखपुर से देहरादून के लिए राप्तीगंगा एक्सप्रेस में सफर कर रहीं थीं। वह कोच संख्या ए-वन की सीट नंबर 13 पर सवार थीं।
शाहजहांपुर से ट्रेन गुजरने के दौरान उनका ज्वैलरी से भरा पर्स व लैपटॉप चोरी हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने जेवर चोरी होने के बाद भी यात्रा को स्थगित नहीं किया। ट्रेन देहरादून पहुंचने के बाद अंकिता ने जीआरपी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि पर्स में 13 ग्राम की सोने की चेन, तीन-तीन ग्राम सोने की दो अंगूठी, चार ग्राम के कान के टॉप्स रखे थे। जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये होगी। इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि पिछले महीने चोरी की वारदात होने पर देहरादून से केस ट्रांसफर होकर आया है। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें