फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी, सीएल, कुसुम और कमला सम्मानित

Fri, 02 Oct 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। एसपी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में बुजुर्ग साथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जेडी सक्सेना ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारे देश की परंपरा रही है और यही हमारी संस्कृति भी है।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त परिवार के विघटन पर चिंता जताते हुए उसकी उपयोगिता पर विचार किया गया। अध्यक्ष जेडी सक्सेना ने कहा कि हमारे समाज में एकाकी परिवार की विदेशी परंपरा का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। सीएल सक्सेना ने कहा कि युवाओं में न तो सहनशीलता है और न ही क्षमता। संयुक्त परिवार की धारणा खत्म होने से समाज टूटने लगा है। श्यामा सक्सेना ने कहा कि नई पीढ़ी संयुक्त परिवार में रहना नहीं चाहती। इसके कारण कुछ भी हो सकते हैं, लेकिन समाज में इसका असर अच्छा नहीं देखा जा रहा है।
इस अवसर अध्यक्ष जेडी सक्सेना, सीएल सक्सेना, कुसुमलता अग्रवाल, कमला रानी शर्मा आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विष्णु प्रकाश गुप्त के संचालन में हुए कार्यक्रम में देवेंद्र गुप्ता, हरचरन मिश्रा, विनोद गुप्ता, एसबी सक्सेना, राधेश्याम सक्सेना, ब्रह्मानंद शर्मा, केदारनाथ कपूर, महेंद्र कंचन, बृजेश अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें