फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनसत्ता दल ने की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और गेहूं खरीद में पारदर्शिता की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित एक मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका चौधरी को सौंपा। इसमें किसानों के लिए समुचित गेहूं खरीद केंद्र खोलने और मदनापुर के शोभितपाल हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने मांगपत्र में कहा कि थाना मदनापुर के ग्राम बंधा के शोभित पाल की हत्या में नामजद सभी अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि जनपद के किसान अपना गेहूं आने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं। इस स्थिति को देखते हुए जनपद में पर्याप्त गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं।
मांगपत्र सौंपने वालों में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के महासचिव विवेक सिंह चौहान, आंचल शुक्ला, रामबरन पाल, अंकित पाल, महादेवी, सोनी, उदयवीर और सूरज पाल सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें