फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जल्द बनेगा जलालाबाद-खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर बाइपास

Mon, 28 Apr 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सांसद अरुण सागर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्र सौंपा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद-खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर बाइपास बनने की उम्मीद जगी है। भाजपा सांसद अरुण सागर ने 24 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जलालाबाद-खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर बाइपास बनाने की मांग की थी। सांसद ने बताया कि मांग को केंद्रीय नितिन गडकरी ने गंभीरता के साथ लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सांसद के मुताबिक, बहुत जल्द बाइपास निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। सांसद ने कहा कि इससे पहले उनके द्वारा ईएसआई अस्पताल, रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और रेलवे से संबंधित कई मुद्दों को उठाया गया। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं।
गांवों से लेकर देश में बड़ी योजनाओं पर केंद्र और प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व गंभीरतापूर्वक ध्यान दे रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि देश के हर क्षेत्र में विकास हो और देश की जनता को हर हाल में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि बाइपास बनने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें