शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे रोजा मंडी से गेहूं लेकर रोजा साइडिंग की तरफ जा रहा ट्रक लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रोजा ओवरब्रिज पर खराब हो गया।
ट्रक खराब होते ही हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। आधे घंटे लगे जाम में फंसे यात्री भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। जाम की सूचना मिलते ही रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से ओवरब्रिज पर खड़े खराब ट्रक को धक्का देकर रोड के किनारे खड़ा किया। उसके बाद जाम को खुलवाया जा सका। संवाद