फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने से पहले अमित ने बनाया था वीडियो, प्रताड़ना का किया था जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जहर खाकर जान देने से पहले अमित सक्सेना बंटी ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। बुधवार को आत्महत्या के बाद बृहस्पतिवार को यह वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुुसैनपुरा निवासी अमित सक्सेना उर्फ बंटी ने पत्नी रजनी श्रीवास्तव और ससुर ओमप्रकाश से तंग होकर परिवार के सामने कीटनाशक पदार्थ खाकर जान दे दी थी। जहर खाने से पहले अमित ने एक वीडियो बनाया था इसमें पत्नी और ससुर की प्रताड़ना का जिक्र अमित कर रहा है। वायरल वीडियो में अमित कह रहा है कि वह पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से बहुत परेशान है। उसकी पत्नी थाने जाने की धमकी दे रही है। वीडियो बनाने के बाद अमित ने परिवार, पत्नी और ससुर के सामने गेहूं में डालने वाली कीटनाशक निगल लिया था। परिजन ने अमित को जहर खाते देख लिया था और तुरंत निजी अस्पताल ले गए थे। अमित की हालत खराब होते देखकर पत्नी और ससुर मौके से चले गए थे। बाद में डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया था। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। वीडियो मिलने पर उसे जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें