फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी

Tue, 14 Jul 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बार आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और जिले के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में तीन राजकीय और नौ निजी आईटीआई हैं। तिलहर में एक कॉलेज सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत बनाया गया है। रोजा स्थित राजकीय आईटीआई में 19 ट्रेड उपलब्ध हैं, इस वर्ष तीन ट्रेड और बढ़ाए जाएंगे। यहां 948 सीटें हैं। जलालाबाद के राजकीय आईटीआई में 656 सीटें हैं, जबकि पुवायां के राजकीय आईटीआई में 528 सीटें हैं। नौ निजी आईटीआई संस्थानों में कुल 1200 सीटें उपलब्ध हैं।
अभ्यर्थी एससीवीटी यूपी की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। आवेदन से पहले मोबाइल नंबर का ओटीपी से सत्यापन अनिवार्य है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये निर्धारित किया गया है। महिला वर्ग के लिए सौ रुपये आवेदन शुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंट आउट ले सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में हुई गलतियों के संशोधन के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत चार चरणों में मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें