फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाखों के वित्तीय गोलमाल की जांच शुरू

विज्ञापन
सुमन सक्सेना
विज्ञापन
अल्हागंज। उप डाकघर में जमाकर्ताओं के साथ हुए लाखों की रकम के फर्जीवाड़े की डाक निरीक्षक अमर पाल ने जांच शुरू कर दी है। कुछ जमाकर्ताओं से तहरीर मिलने के बाद पुलिस भी अपने स्तर से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जमाकर्ताओं की रकम लेकर भागे पोस्टमैन को तलाश कर रही है, क्योंकि उसी को फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।
विज्ञापन

डाक निरीक्षक ने रविवार को यहां आकर डाकघर के अभिलेख खंगाले और जमाकर्ताओं से उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पूछताछ की। साथ ही उप डाकपाल नवीन कुमार से विभिन्न याेजनाओं में जमा की गई रकम का ब्योरा लिया। उप डाकपाल पूछे जाने पर भी डाक निरीक्षक को यह नहीं बता सके कि लापता हुआ पोस्टमैन आखिर कहां गया है।
जमाकर्ताओं ने उन्हें बताया कि पोस्टमैन नकद धनराशि लेकर उसे जमा करने की फर्जी रसीदें देता था। खाता का विवरण मांगने पर गत सात माह से इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने का बहाना करके टरका रहा था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामला बैंकिंग और डाकघर की वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हुआ है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जमाकर्ताओं की बात
परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर कुल उप डाकघर में संचालित 13 सावधि खातों की अवधि अप्रैल में पूरी हो चुकी है। खातों में जमा लगभग 90 लाख रुपये लेने डाकघर जाने पर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने का बहाना कर कर्मचारियों ने टाल दिया। इसके बाद कई बार में थोड़ी रकम दी गई, पूरी नहीं लौटाई गई।
-संजय कुमार, शिवपुरी (हरदोई)
-
बेटी लक्ष्मी देवी के नाम से खाता खुलवाकर उसकी शादी के लिए 75 हजार रुपये जमा किए थे। हाल ही में पासबुक अपडेट कराने डाकघर जाने पर नेटवर्क की समस्या बताकर टाल दिया गया। दोबारा जाने पर भी कर्मचारियों से यही जवाब मिला।
-काशीराम, साहूकारा (अल्हागंज)
-
बच्चों और बहू के नाम पर उप डाकघर में चार खाते संचालित हैं। पौत्रियों की शिक्षा के लिए नियमित निवेश किया। कई बार पासबुक लेने डाकघर जाने पर भी किताबें नहीं दी गईं। फर्जीवाड़ा की बात सुनकर उप डाकपाल से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि किताबें डाकघर में नहीं हैं।

-सुमन सक्सेना, समापुर (अल्हागंज)
-
डाकघर पहुंचकर उपभोक्ताओं से उनकी पासबुक की प्रतिलिपियां प्राप्त की है। सोमवार को उनकी जांच कर संख्या का पता लग सकेगा। डाककर्मी ने पूर्व में छुट्टी की सूचना नहीं दी थी
विज्ञापन

अमरपाल, डाक निरीक्षक

सुमन सक्सेना

सुमन सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें