फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन्मदिन पार्टी में घुसकर मारपीट, फायरिंग कर तमंचे की बट मारकर युवक के छह दांत भी तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर में रविवार रात जन्मदिन पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि एक युवक पर तमंचे से फायर करने के बाद उसके मुंह पर तमंचे की बट मारकर छह दांत तोड़ दिए गए। बीच-बचाव करने आए उसके चचेरे भाई को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनीष शर्मा ने बताया कि रविवार को उनकी भतीजी श्रव्या शर्मा का जन्मदिन था। घर में पार्टी चल रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले का कन्हैया और अभिषेक अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
मनीष के अनुसार कन्हैया ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया और उनके मुंह पर तमंचे की बट मार दी। इससे उनके छह दांत टूट गए। बीच-बचाव करने पहुंचे चचेरे भाई पंकज को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें