फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुपस्थित 13 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
पुवायां में ​शिकायतें सुनती  मंडलायुक्त,  साथ  में हैं आईजी। संवाद
विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त और आईजी
विज्ञापन

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी राकेश सिंह ने शनिवार को पुवायां के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुना। इस दौरान अनुपस्थित मिले 13 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस दौरान राजस्व की 40, पुलिस की छह, विकास की सात, समाज कल्याण की एक और अन्य सात शिकायतें दर्ज की गईं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोपहर में मंडलायुक्त और आईजी भी पहुंचे और शिकायतें सुनीं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण किया जाए। फरियादियों को बार-बार दौड़ना न पड़े। इसके बाद अधिकारियों ने तहसील परिसर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में डिप्टी सीएमओ, पुवायां, बंडा, खुटार और सिंधौली सीएचसी के अधीक्षक, खुटार की सीडीपीओ, जल निगम के अवर अभियंता, खुटार बिजली उप केंद्र के जेई, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, पुवायां, बंडा और खुटार के बीडीओ, पुवायां के समाज कल्याण विभाग के एडीओ और खुटार के रेंजर अनुपस्थित मिलने पर मंडलायुक्त ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि जिले की सबसे प्रमुख तहसील में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। अधिकारियों की अनुपस्थित को गंभीरता से लिया गया है।
-
दस फाइलों की होगी क्राॅस चेकिंग
शासन ने राजस्व संबंधी मुकदमों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त की टीम ने हाल ही में तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार कोर्ट से निस्तारित दस मुकदमों की फाइलों को क्राॅस चेकिंग के लिए चयनित किया और उनको अपने साथ ले गए। इन मुकदमों में यह देखा जाएगा कि निस्तारण किस आधार पर किया गया है और निस्तारण सही हुआ है कि नहीं।
-
आयुक्त बरेली मंडल के आदेशानुसार अनुपस्थित 13 अधिकारियों का वेतन रोके जाने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी के स्तर से होगी।
- संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
00
फोटो-48



बिजली निगम के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर जवाब तलब



संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वहीं जनचौपाल में विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर डीएम ने जवाब-तलब किया।



समाधान दिवस में 50 शिकायतें मिलीं जिनमें पांच प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद डीएम ने ग्राम रहमानपुर उर्फ राईखेड़ा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने की अपील की। चौपाल के दौरान एसपी अशोक मीणा ने मिशन शक्ति कक्ष के विषय में जानकारी दी।



-



राशन कार्ड पाकर खुश हुए दिव्यांग



पुवायां। खुटार के गांव कैमहरिया निवासी सुनील कुमार और पुवायां के गांव गुधनी निवासी सावित्री देवी दिव्यांग हैं। दोनों लोग शनिवार को समाधान दिवस में एसडीएम संजय कुमार पांडे से मिले और अंत्योदय योजना का राशन कार्ड दिलाने की मांग की। एसडीएम ने लेखपाल से जानकारी लेने के बाद पूर्ति निरीक्षक वीरपाल और महेश कुमार से कहकर दोनों के राशन कार्ड तत्काल बनवाकर राशन कार्ड की प्रति दोनों को मुहैया कर दी। इससे वे बेहद खुश नजर आए। संवाद
विज्ञापन




-



27 में से एक शिकायत का हो सका निस्तारण



तिलहर। विकासखंड के डबाकरा भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अंजलि गंगवार ने पिछले समाधान दिवस में आईं शिकायतों का फीडबैक लिया। शनिवार को जमीन पर कब्जे, राशन की समस्या और मेड़बंदी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। 27 में से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने प्राथमिकता से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद

पुवायां में शिकायतें सुनती  मंडलायुक्त,  साथ  में हैं आईजी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें