फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुपस्थित अभियंताओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कैंप कार्यालय में राज्य सेक्टर योजना के तहत नगर निगम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक से अनुपस्थित अवर अभियंता जितेंद्र भारती और पीयूष मिश्रा का स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने वार्डवार सीसी और हॉटमिक्स रोड निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर कार्य पूरे करने की तिथियां निर्धारित कीं। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और निर्माण कार्यों का नियमित थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सीवर और गैस पाइपलाइन डालने का काम पूरा होने के बाद ही संबंधित सड़कों का निर्माण कराया जाए, ताकि सड़कें बार-बार न खोदनी पड़ें। हॉटमिक्स सड़कों के कार्य में भी तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सीएंडडीएस के माध्यम से बन रही नक्षत्रशाला, मल्टीलेवल कार पार्किंग और कन्वेंशन सेंटर की प्रगति की जानकारी ली और इन्हें भी समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें