शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चार नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से लगने वाले मेले में प्रदेश और जनपद की 25 से 30 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, बीएससी, पॉलीटेक्निक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। संवाद