फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति से कहासुनी, कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
मोनिका का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव धिंयरपूरा रौली बौरी निवासी शोभित की पत्नी मोनिका (30) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, दंपती में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


शोभित श्रीवास्तव फर्रुखाबाद हाईवे पर कोला मोड़ के पास जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह शोभित की सात वर्षीय बड़ी बेटी राधिका स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। बेटी बाल न बंधवाने की जिद कर रही थी। इस बात पर मां-बेटी के बीच हो रही तकरार के दौरान शोभित ने मोनिका को डांट दिया था।
इसके बाद में शोभित बेटी को स्कूल छोड़ने चला गया। शोभित के अनुसार, जब वह नौ बजे घर लौटे तो कमरे में पत्नी साड़ी के फंदे से छत के कुंडे से लटकी हुई थी। घरवालों के साथ पत्नी को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बेटी राधिका और अवंतिका का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के मायके हरदोई जनपद के गांव कैंडा में सूचित किया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि जांच में पति से कहासुनी के बाद फंदा लगाने की बात सामने आई है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच की जाएगी।

मोनिका का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें