फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम नहीं किए जाने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था), नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें