फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग की

विज्ञापन
गोविंदगंज स्थित इंडियन बैंक के पास प्रदर्शन करते बैंककर्मी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले बृहस्पतिवार को जिले की राष्ट्रीयकृत बैंकों और भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम को विभिन्न बैंक यूनियनों के कर्मचारी और अधिकारी इंडियन बैंक की गोविंदगंज शाखा के बाहर एकत्र हुए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूएफबीयू की शाहजहांपुर इकाई के संयोजक अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पूर्व में हुई सहमति के अनुसार पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में करीब 30 माह पहले आईबीए के साथ वार्ता के बाद सरकार को प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य समय बढ़ाने पर सहमति दी गई थी।
बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी अतुल सक्सेना ने कहा कि आगामी तीन दिवसीय हड़ताल विरोध का अगला चरण है। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय हड़ताल के बाद अक्तूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विवेक सक्सेना, आशीष राठौर, आत्मा शरण, रोमेश खन्ना, अर्पित मिश्रा, लवकुश पंकज, अनुराग अग्रवाल, नीरज, विनय कुमार और रोहित सक्सेना समेत अन्य बैंककर्मियों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें