फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर गंदगी मिलने पर ठेकेदार पर जुर्माने के निर्देश

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम महेश यादव। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पानी के बूथ पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम दोपहर 3:53 बजे अप लाइन की सियालदाह एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पार्किंग के निर्माण और उसे दूसरी ओर शिफ्ट करने की संभावनाएं देखीं। सेकंड क्लास वेटिंग रूम के सुंदरीकरण और सर्कुलेटिंग एरिया में बनने वाले गेट की जगह का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद वह यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) कार्यालय पहुंचे। यहां यूपीआई से 100 प्रतिशत भुगतान होने पर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। बुकिंग काउंटर पर यूपीआई, क्यूआर कोड और रेल वन एप से भुगतान का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। वेटिंग रूम में सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर उन्होंने इसका वीडियो बनाकर मुरादाबाद मंडल कार्यालय भेजने के निर्देश दिए, ताकि दूसरे स्टेशनों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने प्रीमियम वार्ड में कैटरिंग सुविधा शुरू करने के लिए जगह का निरीक्षण किया। यहां ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री की योजना है। इसके अलावा सेकेंड एंट्री पर बनने वाले ईवी चार्जिंग स्टेशन की जगह भी देखी। शाम 5:47 बजे वह राज्यरानी एक्सप्रेस से रवाना हो गए। सीएमआई एसके ठाकुर, शिवम सक्सेना, सीएचआई त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें