फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नहर खंड के एक्सईएन मिले गैरहाजिर

Tue, 31 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम कर्ण सिंह चौहान के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने मंगलवार सुबह कई विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय से अनुपस्थित मिले। एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने एक्सईएन का एक दिवसीय वेतन रोकने के साथ ही नलकूप विभाग के एक्सईएन को कार्य में सुधार की चेतावनी दी है। विधानसभा चुनाव से जुड़े निर्वाचन संबंधी कार्यों की अहमियत को देखते डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्वाचन कार्य पूर्ण होने तक बिना पूर्व सूचना के जनपद नहीं छोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सूचनाएं मिल रही थीं कि कई विभागों के अधिकारी चुनावी व्यस्तता का बहाना बनाकर जनता से मिलने के निर्धारित समय में दफ्तरों से बाहर रहते हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए डीएम ने सरकारी दफ्तरों में अफसरों-कर्मचारियों की हाजिरी चेक कराने का निर्णय किया। उनके निर्देश पर एडीएम सर्वेश कुमार ने पूर्वांह साढ़े 11 बजे के करीब पुवायां रोड पर बाईबाग स्थित शारदा नहर खंड कार्यालय पर धावा बोला। उस समय कर्मचारी आ चुके थे, लेकिन एक्सईएन रामकृष्ण वर्मा अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन

मालूमात करने पर एडीएम ने पाया कि एक्सईएन वर्मा बाहर गए हैं। बाद में नलकूप खंड कार्यालय जाने पर वहां भी अधिशासी अभियंता शिवजीत सिंह अपने कक्ष में नहीं मिले। कर्मचारियों से पता चला कि एक्सईएन वर्मा कार्यालय परिसर में बनी प्रयोगशाला में गए हैं। एडीएम ने पाया कि प्रयोगशाला बगल में होने के बावजूद एक्सईएन सुबह 10 से 12 तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। जिला कमांडेट होमगार्ड कार्यालय जाने पर एडीएम को कमांडेंट और कर्मचारी मौजूद मिले। डीएम ने नहर खंड के एक्सईएन का एक दिवसीय वेतन रोकने के साथ उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। नलकूप खंड के एक्सईएन वर्मा को कार्यालय में न बैठकर अन्य जगह जाने पर चेतावनी पत्र जारी किया है। डीएम ने कहा है कि सभी अधिकारियों की सुबह 10 से 12 बजे के बीच उनके कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया जाएगा। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर बाहर जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें