पुवायां। सीएचसी से रोगी को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से भेजे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद टीम गठित कर जांच शुरू कराई गई है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सीएचसी पर प्रसव के लिए आई महिला को 24 जून को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जांच के लिए पुवायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल और महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणु मीणा की टीम गठित कर जांचकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सीएमओ डाॅ. विवेक मिश्रा ने बताया कि टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। संवाद