खुटार के इजहार अली का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : 1
खुटार। सड़क किनारे गंभीर घायल मिले खुटार के मोहल्ला गांधीनगर निवासी इबरार अली के 22 वर्षीय पुत्र इजहार अली की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इजहार अली 21 मार्च की रात दस बजे खुटार बंडा रोड पर ओवरब्रिज के पास गंभीर घायल हालत में पड़े मिले थे। सीएचसी से उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। परिजन इजहार अली को बरेली के एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए थे। शुक्रवार दोपहर इजहार अली की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इबरार अली ने बताया कि इजहार उनका इकलौता पुत्र था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना इजहार का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि इस तरह कि किसी मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।