सिंधौली (शाहजहांपुर)। दो दिन पूर्व मुड़िया मोड़ पर हुए हादसे में घायल हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के गांव बरी निवासी 22 वर्षीय विमल की बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को विमल अपने साथी सौरभ के साथ बाइक से पुवायां स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। कस्बे में मुड़िया मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। राजकीय मेडिकल काॅलेज में प्राथमिक उपचार के बाद विमल की गंभीर हालत को देख बरेली रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान विमल ने दम तोड़ दिया। सौरभ का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद