फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली कनेक्शन के अभाव में जेनरेटर से चलेगा एबीसी सेंटर

विज्ञापन
अजीजगंज ​स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में तैयारियां पूरी हो गईं हैं। संबंधित एजेंसी की टीम आ गई है। आवेदन के कई दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत निगम ने अब तक कनेक्शन नहीं किया है। जब तक विद्युत का कनेक्शन नहीं होता है, नगर निगम जेनरेटर के माध्यम से नसबंदी का कार्य कराएगा। निगम के अधिकारियों के मुताबिक दो या तीन दिन में सेंटर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए अधिकारी संजीदा हुए हैं। कुत्तों की नसबंदी करने वाली टीम यहां पहुंच चुकी है। पांच दिन पहले आवेदन के बाद भी अब तक विद्युत निगम बिजली का कनेक्शन नहीं दे पाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जब तक विद्युत कनेक्शन नहीं होता है तब तक जेनरेटर के माध्यम से बिजली दी जाएगी।
दो या तीन दिन के अंदर कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उपकरणों को भी लगा दिया गया है। एजेंसी से वैक्सीन और दवा आदि का इंतजाम करने के लिए कह दिया गया है। मुख्य गेट को भी लगवाने का कार्य शुरू हो गया है। कुत्तों को पकड़ने वाली गाड़ी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीसी सेंटर पर उपकरण लगा दिए गए हैं। नसबंदी करने वाली टीम भी आ गई है। विद्युत का कनेक्शन जब तक नहीं हो रहा है तब तक जेनरेटर से काम चलाया जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें