फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में नाम वापसी के बाद तीन संयुक्त मंत्री निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन पुवायां के चुनाव में नाम वापसी के दिन शुक्रवार को संयुक्त मंत्री पद के लिए नामांकन वापस होने से तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए विनय कुमार वाजपेयी, रिचिक वैश्य, रामगोपाल पांडेय और सुरेश चौधरी ने नामांकन दाखिल किए थे। शुक्रवार को विनय कुमार वाजपेयी के नाम वापस लेने के बाद शेष तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए अजय पांडे, इंद्रजीत वर्मा, विजय त्रिवेदी, सुनील कुमार पाठक, महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार सिंह, आशीष दीक्षित, कुमार गौरव शुक्ला, प्रभाकर मिश्रा, रामप्रताप वर्मा, रनवीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन मिश्रा, सतीश कनौजिया ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम के एक पद के लिए आकाश शुक्ला, धीरज कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक के दो पदों के लिए अवनीश कुमार गुप्ता, अनूप कुमार सिंह, अभिनव सिंह मैदान पर हैं। चुनाव अधिकारी अरुन कुमार सक्सेना, हरिओम अवस्थी, राजेंद्रनाथ कपूर, अरुण कुमार शुक्ला, महेश पटेल, विपिन सिंह और श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि मतदान 16 अप्रैल को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें