परौर। पुलिस टीम ने पृथ्वीपुर गांव निवासी पिंकी की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर सत्यराम व सास निर्मला को गिरफ्तार कर लिया।
अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अरविंद ने बताया था कि उन्होंने अपनी बहन पिंकी की शादी करीब पांच साल पूर्व की थी। बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में वांछित सत्यराम व उनकी पत्नी निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद