फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में ढाबों पर चेकिंग के नाम पर की गई खानापूरी

विज्ञापन
पुवायां में होटल की चेकिंग करते सीओ। संवाद - फोटो : बछरावां क्षेत्र के बाबूगंज मजरे अटरा गांव में चोरी के लिए खोली गई छत।
विज्ञापन
पुवायां। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार रात कई ढाबों की चेकिंग की। खास बात यह रही कि शराब पिलाने के लिए बदनाम ढाबों की ओर रुख नहीं किया गया।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने थाना प्रभारी रवि करन सिंह, अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सहित थाने की फोर्स के साथ नगर के कई ढाबों और होटलों पर साढ़े सात बजे से चेकिंग अभियान चलाया। शाहजहांपुर रोड पर कई ढाबों की चेकिंग की गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

नगर में शराब पिलाने के लिए बदनाम ढाबों पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। बंडा और खुटार रोड पर कई होटलों में दिनभर और देर रात तक लोग शराब पीते हैं। यहां कभी भी जांच नहीं की जाती है। कुछ होटलों पर तो आए दिन विवाद भी होता रहता है। शुक्रवार रात भी एक होटल पर जमकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


ढाबों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान था। कहीं कुछ बरामद नहीं हुआ। ढाबों पर कर्मचारियों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें