फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां के कटका गांव में पानी की टंकी के अंदर घुसकर युवक ने धोए पैर

विज्ञापन
पुवायां के गांव कटका में जांच करते थाना प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव कटका में ओवरहेड टैंक में घुसकर उसमें भरे पानी में गांव के जगमोहन ने पैर धोए। साथ ही एक समाज के लोगों के लिए अपशब्द कहे। साथी ने इसका वीडियो भी बनाया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव कटका निवासी विक्रांत मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव में बने ओवरहेड टैंक पर तीन-चार दिन पहले गांव के ही जगमोहन और अजीत चढ़ गए। जगमोहन टैंक के अंदर उतर गया और भरे हुए पानी में पैर धोए। साथ ही एक समाज के लोगों के प्रति अपशब्द कहे। अजीत ने उसका वीडियो बनाया।
बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एक समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने विक्रांत मिश्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें