तिलहर। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत का निस्तारण करने पहुंचे दरोगा से हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश में टीम जुटी हुई है।
दरोगा गौरव शर्मा ने बताया था कि मंगलवार को वह क्षेत्र के गांव बंधीचक में आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान गांव के गुड्डू उर्फ बिचोटा और उसके भाई नकुल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई की।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि मामले में नकुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि गुड्डू उर्फ बिचोटा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। संवाद