फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनवरी में चार प्रदर्शनियों में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विज्ञान लोक प्रियकरण व संचार कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिले में चार विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि सामान्य जनमानस में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक ढंग से कार्य-व्यवहार अपनाने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इसके जरिये समाज में फैले अंधविश्वासों व कुरीतियों का भंडाफोड़, विज्ञान के प्रति जागरूकता, वैज्ञानिक सोच पैदा की जाएगी।
डीआईओएस ने बताया कि नौ जनवरी को अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम होगा। 15 जनवरी को पर्यावरण और स्वस्थ जीवन प्रदर्शनी होगी। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं व महिलाएं शामिल होंगी। 19 जनवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान में रुचि लेने वाले कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

21 जनवरी को राष्ट्रीय गणित दिवस दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। विज्ञान दिवस पर गणित में रुचि रखने वाले स्कूलों व कॉलेजों के कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें