शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर बैठे सोनी उर्फ सुनीता के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
बंडा । बच्चों को डांटने से नाराज जेठानी नन्ही देवी ने देवरानी सोनी देवी उर्फ सुनीता की चाकू से वार कर हत्या कर दी। इस दौरान उसका पति मुकेश चाकू निकालकर लाया और नन्ही का भाई रवि साथ रहा।
बंडा के मोहल्ला बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी रामरतन के पुत्र अनिल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात उसकी 23 वर्षीय पत्नी सोनी देवी उर्फ सुनीता ने उसके भाई मुकेश के बच्चों को झगड़ा करने पर डांट दिया था। इसको लेकर मुकेश की पत्नी नन्ही देवी झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि नन्ही देवी ने सीने पर चाकू का वार कर सोनी की हत्या कर दी।
नन्ही का पति मुकेश किचन से चाकू निकालकर लाया और उसका भाई रवि साथ रहा। उन्होंने सोनी को लाठी-डंडों से भी पीटा। अनिल गंभीर रूप से घायल पत्नी को लेकर बंडा सीएचसी पहुंचा। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर उसके भाई मुकेश, उसकी भाभी नन्ही देवी, भाई रवि निवासी गांव टाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। आरोपी नन्ही देवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पूछताछ में पता चला है कि चाकू रवि ही कुछ दिन पहले खरीदकर लाया था।
शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर बैठे सोनी उर्फ सुनीता के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर बैठे सोनी उर्फ सुनीता के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक